Lava ला रहा है नया फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स भी होंगे साथ
लावा ने कुछ समय पहले Blaze Duo 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी एक नया फोन ला रही है और इसके लिए टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में देखा जा सकता है कि फोन 50MP कैमरे के साथ आएगा। साथ ही इसमें कुछ AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग के लिए टाइमलाइन नहीं बताया है।
नई Skoda Superb भारत में मारने जा रही एंट्री, Bharat Mobility Global Expo 2025 में होगी पेश
Skoda Superb 2025 India launch नई स्कोडा सुपर्ब भारत में जल्द ही पेश होने वाली है। कंपनी Skoda Superb को जनवरी 2025 में होने जा रहे Bharat Mobility Global Expo में पेश करने जा रही है। यह पुरानी मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश हो सकती है। इसके साथ ही इसे पहली बार हाइब्रिड इंजन से भी लैस किया जा सकता है।
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro हुए लॉन्च, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज से हैं लैस, बैटरी भी दमदार
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। OnePlus Ace 5 की शुरुआती कीमत करीब 26900 रुपये और Ace 5 Pro की शुरुआती कीमत करीब 39700 रुपये रखी गई है। Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मौजूद है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने पर होगी भारत की निगाहें, जीत के साथ विदा होना चाहेगी मेहमान टीम
भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम वडोदरा में तीसरे और आखिरी वनडे में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। वहीं मेहमान वेस्टइंडीज टीम जीत के साथ वतन लौटना चाहेगी। भारतीय टीम फिलहाल गजब की फॉर्म में है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन किया है।
Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
Manmohan Singh Admitted to AIIMS देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। उन्होंने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस खबर में अभी अपडेट जारी है।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया ह
अमेरिका से भी आगे निकला चीन, बनाया छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान! भारत के सामने बन सकता बड़ी चुनौती
चीन ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने का दावा किया है। अभी अमेरिका इस पर काम ही कर रहा है। ब्रिटेन भी चीन को चुनौती देने के खातिर तीन देशों के साथ मिलकर छठी पीढ़ी का विमान विकसित करने में जुटा है। मगर अभी इसमें वक्त अधिक लगेगा। मगर चीन के नए विमान ने दुनियाभर के कई देशों की चुनौती बढ़ा दी।
चीन लगातार अपनी सैन्य शक्ति मजबूत करने में जुटा है। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर चीन के नए स्टेल्थ लड़ाकू विमान का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसे छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बताया जा रहा है। इसको इस तरह डिजाइन किया गया है कि पारंपरिक रडार का उपयोग कर इसका पता लगाना लगभग असंभव होगा।
कर्नाटक: हुबली आग हादसे में दो घायलों ने तोड़ा दम, अन्य सात की हालत गंभीर; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान
Karnataka हुबली में सोमवार को आग लगने से घायल हुए अयप्पा भक्तों में से दो श्रद्धालुओं की गुरुवार सुबह मौत हो गई। कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने श्रद्धालुओं के निधन पर शोक जताया है और उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य सात घायल लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।