Skip to main content

जिला अस्पताल में आधा दिन चली ओपीडी, बिना इलाज के लौटे मरीज़

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को आधा दिन की ओपीडी का संचालन किया गया। हालांकि कार्यालय खुले रहे, लेकिन अस्पताल में अवकाश माना गया और 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। जानकारी के अभाव में कई मरीज 12 बजे के बाद भी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पर्चा काउंटर 11:15 बजे ही बंद हो गया था। ओपीडी भी 12 बजे बंद हो गई थी। इसके चलते कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।

बिल रिवीजन के नाम पर अफसर,ऑपरेटर,बाबू की तिकड़ी ने बिजली विभाग में करोड़ों का खेल

बरेली समाचार

बरेली: बिजली विभाग में पारदर्शिता और ईमानदारी के दावे एक बार फिर कागजों तक सिमट गए हैं। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में रिवीजन के नाम पर करोड़ों के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे साफ होता गया कि इस पूरे नेटवर्क की कमान शहर के एक तत्कालीन अधिशासी अभियंता के हाथ में थी, जिसे बाद में आए एक अन्य अधिशासी अभियंता ने पूरी रफ्तार दे दी।