Skip to main content

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय

बरेली फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदितप्रताप सिंह

बरेली _ उत्तर प्रदेश बीजेपी की सियासत में बड़ा बदलाव तय हो गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। शनिवार को पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

10 दिन बाद नैनीताल में होगा क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट सेलिब्रेशन का आगाज, तैयारियों में जुटी पुलिस

नैनीताल में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के पर्यटन सीजन के लिए पुलिस तैयार है। सीओ ने एंट्री प्वाइंटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प ...और पढ़ें

नैनीताल। शहर में क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर्यटन सीजन को लेकर महज दस दिन शेष है। ऐसे में पुलिस की तैयारियों तेज हो गई हैं। सीओ ने एंट्री प्वाइंटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को एंट्री प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही डायवर्जन प्लान का नियमित तौर पर अनुपालन करवाने के निर्देश दिये

T20 World Cup 2026 से पहले हुई पाकिस्‍तान की 'गजब बेइज्‍जती', PCB ने जताई नाराजगी

टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा। विश्‍व कप से पहले पाकिस्‍तान ...और पढ़ें

टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। पहले ही दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा। विश्‍व कप से पहले पाकिस्‍तान टीम की 'गजब बेइज्‍जती' हो गई है। ऐसे में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नाराजगी जताई है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाई, पंच सदस्यों के बयान भी दर्ज गई

कोर्ट ने गोवा के एक नाइट क्लब में हुई आग की घटना के आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी है। यह फैसला मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए लिया गया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुई आग लगने से 25 लोगों की मौत से मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और पूछताछ के लिए हिरासत बढ़ाना आवश्यक था।

'शर्म करो ममता', मेसी के कार्यक्रम में अराजकता पर सुवेंदु अधिकारी का हमला; मांगा इस्तीफा

कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में लियोन मेसी के सम्मान समारोह में अराजकता पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर कुप्र ...और पढ़ें

कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में शनिवार को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोन मेसी के सम्मान समारोह के दौरान अराजकता पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा (कुल 61.458 कि0ग्रा0) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर समाचार
थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर मे स्थित अभियुक्त की किराना/पतंग कि दुकान से अभियुक्त मो0 इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा पुत्र स्व0 मो0 फारूख उर्फ नवाब निवासी बोदकरपुर थाना कोतवाली जौनपुर को 125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा कुल 61.458 कि0ग्रा0 के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया है विधिक कार्यावाही कि जा रही है । 
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*