यूपी में 500 करोड़ की लागत से बनेगी प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी, 125 एकड़ में होगा कैंपस
उत्तर प्रदेश में 500 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी बनेगा। 125 एकड़ में फैले इस कैंपस में आधुनिक सुविधाएं होंगी। यह विश्ववि ...और पढ़ें
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कैंपियरगंज में बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करीब एक वर्ष पहले की थी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल हो गई है। इसे करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जल्द ही डीपीआर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए रखी जाएगी
प्यार हुआ इकरार हुआ और अब इनकार, ऐसी रही स्मृति मंधाना के रिश्ते की टाइमलाइन
स्मृति मंधाना ने रविवार को पुष्टि की है कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद हो गई है। मंधाना और पलाश की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा ...और पढ़ें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को पुष्टि की है कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी रद हो गई है। मंधाना और पलाश की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। मंधाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस को शादी रद होने की जानकारी दी। साथ ही निजता का सम्मान करने की अपील भी की।
IndiGo ने पकड़ी रफ्तार, सरकार की सख्ती के बाद बदले हालात; 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल
इंडिगो एयरलाइन अपने परिचालन को तेजी से सामान्य कर रही है, आज 1650 से अधिक उड़ानें संचालित की गईं। 15 दिसंबर तक टिकट रद्द कराने पर पूरा शुल्क माफ है। स ...और पढ़ें
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo तेजी से अपने ऑपरेशन ठीक कर रही है। कंपनी ने बताया कि आज वह 1650 से ज्यादा उड़ानें चला रही है, जबकि कल यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। समय पर उड़ान भरने का आंकड़ा भी 30% से बढ़कर 75% हो गया है।
उ०प्र०: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बड़ा झटका! नदेसर शूटआउट के गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट ने दे दिया फैसला
इलाहाबाद समाचार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गैंगस्टर एक्ट मामले में अपील को पोषणीय न मानते हुए खारिज कर दियाकोर्ट ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध केवल राज्य और समाज के खिलाफ होता है, व्यक्तिगत नहीं माना जाता कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल राज्य के पास असामाजिक गतिविधियों को रोकने और निवारक कदम उठाने का अधिकार है
नई बाबरी मस्जिद का शिलान्यास: मुर्शिदाबाद कार्यक्रम में विधायक हुमांयू कबीर का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद समाचार
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी। निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में इस मस्जिद की आधारशिला रखी।
उ०प्र० कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अंबेडकर पार्क पहुंचे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमनअर्पित किए
बरेली समाचार
बरेली: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी सुबह 9 बजे कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
वहीं पर उन्होंने उपस्थिति मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि है हम उनको कोटि-कोटि नमन करते हैं ।
कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक उपजा प्रेस क्लब में उपरांत 11:00 बजे शुरू होगी
बरेली समाचार
बरेली: आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि कल दिनांक 7 दिसंबर को समय सुबह 11 बजे ,स्थान नावलटी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में ज़िला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी करेंगे ।
अत सभी सम्मानित ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,एवं समस्त पीसीसी सदस्य समस्त कांग्रेस जन आप सभी से अनुरोध है सभी साथियों की उपस्थिति अति अबास्यक है सभी सम्मानित साथी समय से पहुंचे ।
भवदिए