Skip to main content

इन्फ्लुएंसर कमलजीत कौर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कृपाण मारकर उतारा था मौत के घाट; क्या थी वजह?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का शव कार में मिला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। अमृतसर के रहने वाले निहंग सिंहों ने कथित तौर पर दाढ़ी पर हाथ डालने के कारण कृपाण से हत्या कर दी। शव को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार में छोड़ दिया गया था।

यूपी में 'विधायक' लिखी थार के युवकों की गुंडई, मंत्री का भतीजा बताकर बिजलीकर्मी को पीटा

वृंदावन के रुक्मिणी विहार बिजली घर पर विधायक लिखी थार से पहुंचे कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर उन्होंने बिजली कर्मचारियों से गाली-गलौज की और एक संविदाकर्मी को बेसबॉल बैट से पीटा। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वृंदावन। ओमेक्स की लाइट नहीं आने विधायक लिखी थार से आए युवकों ने रुक्मिणी विहार बिजली घर पर जमकर गुंडई दिखाई। खुद को मंत्री का भतीजा बताकर हंगामा करते हुए एसएसओ एवं आपरेटर से गाली-गलौज की। संविदा कर्मी को बेसबाल बैट से पीट दिया।

हरियाणा की यूनिवर्सिटी में हिंसक झड़प, रजिस्ट्रार-प्रोफेसर सहित 8 पर गैर इरादतन हत्या का केस; 20 छात्र हुए थे घायल

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने रजिस्ट्रार पवन कुमार सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और राजगढ़ रोड पर धरना दिया जिसमें विधायक चंद्रप्रकाश और अन्य नेता शामिल हुए।

ओडिशा के भद्रक में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत; इंटरनेट सेवा बंद

 

ओडिशा के भद्रक जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें एक युवक की जान चली गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। तनाव को देखते हुए जिले में 27 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।

भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस हिंसक झडप में एक युवक की मौत हो गई है।

स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए आज सुबह 6:00 बजे से कल सुबह 6:00 तक इंटरनेट सेवा बंद की गई है। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले में 27 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

झारखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी, शीशे टूटे; यात्रियों में मच गई अफरातफरी

चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी की जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना पानपोस और कलुंगा स्टेशन के बीच हुई जिसमें कोच के शीशे टूट गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ पर यात्रियों में भय का माहौल है। आरपीएफ की विफलता के कारण पत्थरबाजों के हौसले बुलंद हैं।

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

ताजा मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर एक बार वंदे भारत एक्सप्रेस को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। घटना बुधवार दोपहर तकरीबन 2:20 बजे की बताई जा रही है।

ईद के दिन 9 साल की बच्ची से दरिंदगी, हत्या कर सूटकेस में पैक की लाश और... अब एनकाउंटर में दबोचा गया दरिंदा

पूर्वी दिल्ली में ईद के दिन एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 28 वर्षीय आरोपी को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली लाते समय वेलकम इलाके में आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में ईद के दिन नौ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले 28 वर्षीय आरोपित को उत्तर पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प, सुरक्षा गार्ड और प्रोफेसरों ने भांजी लाठियां; 20 छात्र घायल

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति नीति में बदलाव के विरोध में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हिंसक झड़प हुई। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद मारपीट हुई। आरोप है कि वीसी आवास के सामने छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जम्मू-राजौरी नेशनल हाईवे पर मिला संदिग्ध बैग, इलाके में फैली सनसनी; तुरंत पहुंची सेना और पुलिस

राजौरी के कल्लर चौक पर एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने जांच की। बैग में विस्फोटक नहीं थे बल्कि कपड़े और किताबें मिलीं। पुलिस का मानना है कि बैग गलती से किसी वाहन से गिर गया होगा। इस घटना ने नागरिकों की सतर्कता को महत्वपूर्ण बताया।

नकली जेवर गिरवी रख SBI से ले लिया 11 लाख का लोन, कैसे सामने आई सच्चाई? बैंक मैनेजर ने बताई पूरी कहानी

मेरठ के सरूरपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 11 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि आभूषण लगभग 90 प्रतिशत चांदी के बने थे। बैंक प्रबंधक ने सर्राफ सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिम ने 2015 और 2018 में दो बार गोल्ड लोन लिया था।

गाजीपुर में बरात में विवाद के बाद दूल्हे की पीटकर हत्या, स्टेज पर फोटो और डांस बना काल

गाजीपुर के जगदीशपुर गांव में जयमाल के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूल्हा अपने पिता को बचाने गया था जिस दौरान ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दिलदारनगर (गाजीपुर)। जगदीशपुर गांव में आई बरात में जयमाल स्टेज पर फोटो खींचने व डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में घरातियों ने दूल्हा व उसके पिता समेत बरातियों की जमकर पिटाई की। घायल रेवतीपुर के त्रिलोकपुर निवासी दूल्हा राकेश राम की वाराणसी में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई।