Skip to main content

'भैय्या... बचा लो प्लीज, ये लोग मुझे मार डालेंगे', फिर चंद घंटों बाद ही मिली ऐसी खबर; परिजनों के उड़ गए होश

हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता राखी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के भाई जितेश ने ससुराल पक्ष पर 11 लाख रुपये और दो कार की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व दो कार की मांग पूरी न होने पर थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, हसबेंड की इस आदत से परेशान थी वाइफ; एक कार के दौड़ने से हुआ खुलासा

कोटद्वार में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने शराब पिलाकर फावड़े से वार कर हत्या की थी।

आम को लेकर यूपी में चल गई अंधाधुंध गोलियां, प्रधान सहित चार हिरासत में

कुशीनगर के जवहीं नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए। एक गुट ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरयासुजान:- आम तोड़ने के विवाद में जवहीं नरेंद्र गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है पुलिस ने ग्राम प्रधान बबलू देवान सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

5 साल का रिलेशनशिप, शादी की तमन्ना और फिर मौत... गर्लफ्रेंड का बेरहमी से रेत दिया गला, इस गलती से पकड़ा गया आरोपी

कर्नाटक के संजय केविन एम ने अपनी प्रेमिका रोशनी मोसेस एम की गोवा में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को रोशनी के पर्स में हुबली से गोवा का बस टिकट मिला जिससे संजय तक पहुंचने में मदद मिली। संजय और रोशनी बेंगलुरु साउथ के रहने वाले थे और शादी करने गोवा आए थे।

बिहार में भी सोनम रघुवंशी जैसा मामला, पत्नी ने काटा पति का गला; फिर फंदे से लटकाया शव

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रंजीत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी सविता देवी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने सविता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मधेपुरा। सोनम रघुवंशी की तरह का एक मामला मधेपुरा जिले में भी सामने आया है। भर्राही थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव में मंगलवार की रात पत्नी ने पति की गला काट कर हत्या कर दी। मृतक रंजीत राम (24) हैं। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था और कनपटी से खून निकल रहा था।

पहले रिश्ते की बहन को भगा ले गया… अब थाने पहुंचकर कह दी ऐसी बात, पुलिस ने तुरंत कर लिया गिरफ्तार

पल्लवपुरम में रिश्ते तब तार-तार हो गए जब एक युवक अपनी रिश्ते की बहन को भगा ले गया। बाद में वे शादी करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप किया युवती को उसके परिवार को सौंप दिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बालिग थे लेकिन उनके रिश्ते के कारण परिवार शादी के खिलाफ थे। युवक पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मोदीपुरम। कलयुग में हर रिश्ता तार-तार हो रहा है। एक मामला पल्लवपुरम क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहां कुछ दिन पहले एक युवक रिश्ते की अपनी बहन को ही भगा ले गया था। 

राजा हत्याकांड में नया खुलासा: एक नहीं दो हथियारों से हुआ राजा का कत्ल, पुलिस ने बताया किसने किया था हमला?

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हनीमून के दौरान मेघालय में राजा पर उनकी पत्नी के प्रेमी राज के दोस्तों ने हमला किया था। मेघालय पुलिस ने अपराध स्थल का सीन रिक्रिएट किया जहां 23 मई को राजा की हत्या हुई थी। पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के तीन दोस्त भी वहां मौजूद थे।

ब्यास नदी में मिला सोनम का शव, मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार; क्या है पूरा मामला?

जालंधर के मशहूर उद्योगपति विक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी का शव गोइंदवाल साहिब के पास नहर से मिला। वह कुछ दिन पहले ब्यास दरिया के पास से लापता हो गई थीं। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है और कारणों की जांच की जा रही है। सोनम की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गले में चुन्नी का फंदा और... लापता युवक का शव मिलने पर मची खलबली, लगातार आ रहे थे कॉल और मैसेज

लापता छात्र का शव खेत में पेड़ के नीचे मिला। छात्र के गले में चुन्नी का फंदा था और वही चुन्नी पेड़ की टहनी से बंधी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि उन्हें आत्महत्या की आशंका नहीं है। छात्र के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे जिससे वह परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या करने के 16 दोषियों को उम्रकैद, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट ने 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह घटना 2022 में सिगरा स्थित शराब ठेके पर हुई थी जहां विवाद के बाद पशुपतिनाथ सिंह पर हमला किया गया था। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। राजकुमार सिंह ने कोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है।