गुजरात के भरूच में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से ज़्यादा दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं। आग में करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए
भरूच। गुजरात के भरूच में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। होली के दिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भरूच के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई।
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर; 6 लोगों की मौके पर मौत
एनएच 353 पर बागबाहरा के पास गुरुवार को कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनएच 353 पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल है।
Begusarai News: घर पर टूटा दुखों का पहाड़, गंगा में डूबे तीन भाई, 2 की मौत और 1 लापता
बिहार के बेगूसराय में गंगा में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच भाई डूब गए जिसमें दो भाइयों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया जबकि दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई वहीं एक भाई अभी लापता है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मटिहानी (बेगूसराय)। मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट में रविवार को हृदय विदारक घटना हुई। पांच किशोर भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गंगा नदी में उतरे। इसी क्रम में सुधीर यादव के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार भैंस के बच्चे के साथ अधिक पानी में चला गया और डूबने लगा।
Ludhiana News: बॉयलर फटने से धागा मिल का गिरा लेंटर, मलबे में दबे कई मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लुधियाना के फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में शनिवार शाम को अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से लेटर टूटकर नीचे आ गिरा और करीब छह वर्कर मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पुलिस नगर निगम अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। बचाव कार्य जारी है और अब तक किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
लुधियाना। फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में शनिवार की शाम अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने के कारण वहां का लेटर टूटकर नीचे आ गिरा। इस हादसे में मलबे के नीचे करीब छह वर्करों के दबे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस अधिकारी, नगर निगम अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे।
Faridabad News: एक बाइक पर पांच सवार, नहर में गिरने से दो मासूम की मौत
बल्लभगढ़ में रामपुर रजवाहे की तिगांव रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बड़ा हादसा हुआ। विभागीय लापरवाही के कारण बाइक सवार परिवार के पांच सदस्य रजवाहे में गिर गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिया में गिरने से बचाव के लिए मौके पर बेरिकेडिंग नहीं थी। पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंपा।
- Read more about Faridabad News: एक बाइक पर पांच सवार, नहर में गिरने से दो मासूम की मौत
- Log in to post comments
- 1 view
उत्तराखंड में फिर टूटा ग्लेशियर, अचानक खिसक कर सड़क पर आने लगी बर्फ; टला बड़ा हादसा
उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक ने समय रहते मशीन छोड़ दी जिससे उसकी जान बच गई। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है और इसे खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
धारचूला। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसक जाने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक के समय रहते मशीन छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। मार्ग खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है।
झुमका चौराहे पर डिवाइडर पर टेंपो पलटने से एक बच्ची की हुई मौत
टेंपो पलटने से एक बच्ची की हुई मौत, कई लोग हुई घायल, मृतक के घर में मचा कोहराम
दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की हुई मौत
Bareilly samvaddata Mudit Pratap Singh
- Read more about दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की हुई मौत
- Log in to post comments
Jhansi Accident: महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, बेटी गंभीर; ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे में गुजरात के सूरत निवासी एक हीरा कारोबारी परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। महाकुंभ से लौट रही कार सुल्तानपुरा मोड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। मृतकों में जगदीश भाई उनकी पत्नी कैलाश बेन साले विपिन भाई और उनकी पत्नी भावना बेन शामिल हैं।
Uttarakhand Avalanche: चमोली में आए एवलांच के बाद 42 लोग लापता, भारी बर्फबारी के कारण रुका राहत-बचाव कार्य
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हुआ है। जिससे बीआरओ के कैंप को नुकसान पहुंचा है। घटना के वक्त करीब 57 मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 15 को सुरक्षित निकाल लिया गया है । सेना व आईटीबीपी द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। पल-पल के अपडेट के लिए जागरण डॉट कॉम से साथ जुड़े रहें।
चमोली। उत्तराखंड के माणा में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हो गया है। जिससे बीआरओ के कैंप को नुकसान पहुंचा है। बीआरओ कैंप में करीब 57 मजदूरों मौजूद थे। जिनमें से 15 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना व आईटीबीपी द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है।