Skip to main content

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़... हादसा या साजिश, अश्विनी वैष्णव को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना के पीछे साजिश या फर्जी खबर फैलाने की आशंका जताई और रेल मंत्रालय से जांच की बात की। दो सदस्यीय समिति का गठन कर उच्च स्तरीय जांच शुरू की गई। रेलवे ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि रेल मंत्रालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या "फर्जी खबर" फैलाई गई थी, जिसके कारण शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Delhi Building Collapse: बुराड़ी में इमारत गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapse बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में पांच मंजिला इमारत गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस लेख के माध्यम से जानिए पूरी अपडेट।

बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार जारी है।

Video: शटल एक्सप्रेस से फिसली महिला, प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच फंसी; PAC जवानों ने बचाई जान

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर रविवार सुबह पीएसी के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचाई। गंगानगर कॉलोनी निवासी मैजिबीन बानो लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच गिर गईं। ड्यूटी पर तैनात सिपाही गौरव कुमार यादव और रोहित यादव ने तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर खींच लिया।

Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन लेंटर, 26 मजदूर मलबे में दबे, मौके पर मंत्री असीम अरुण मौजूद

कन्नौज में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का पुनर्निमाण चल रहा है। स्टेशन के एक ओर तीन दिन पहले ढाला गया लेंटर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे भरभराकर ढह गया। नीचे करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। उनके दबे होने की आशंका में मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं।

कन्नौज में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर ढाई बजे के करीब अचानक भर-भराकर ढह गया। लेंटर के नीचे करीब 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। लेंटर के मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका है। 

Assam Mine Accident: असम खदान से निकाले गए तीन और शव, अब तक चार की मौत; कुछ मजदूर अभी भी फंसे

असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में तीन किलो कोयला खदान में हुए हादसे का आज 6वां दिन है। खदान हादसे से अब तीन और लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। खदान से अब तक 4 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। पहला शव बुधवार को उमरांगसू की खदान से निकाला गया। बचे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पंजाब में कोहरा बना काल, महपंचायत जाने वाली बस हादसे का शिकार; 3 महिलाओं की मौत और 30 से ज्यादा किसान घायल

पंजाब के बरनाला में एक किसानों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई और 30 से अधिक किसान घायल हो गए। ये सभी किसान टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में 52 लोग सवार थे।

चंडीगढ़। पंजाब के बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

चीन के फूड मार्केट में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

चीन के उत्तरी शहर झांगजियाकौ में एक फूड मार्केट में भीषण आग लग गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। झांगजियाकौ शहर में हुए इस हादसे के कारण बाजार में भारी तबाही मच गई। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

हरिद्वार में बड़ा हादसा, हाईवे किनार खड़े ट्रक से टकराई कार; चार यात्रियों की मौत

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। हादसा बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के पास हुआ। रुड़की की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

Ghaziabad News: एक मकान में विस्फोट, दो लोग झुलसे; धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग

गाजियाबाद में मुरादनगर के एक गांव में आज सुबह विस्फोट हो गया। एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया जिससे दो लोग झुलस गए। विस्फोट किस वस्तु से हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुरादनगर,। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी में बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सुबह-सुबह सासाराम में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी बाइक; तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत

सासाराम में सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वे एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गुंसेज गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।

सासाराम। सासाराम में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई जिस पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।