Skip to main content

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले को अपने संज्ञान में लिया है और 2.30 बजे सुनवाई करेगा। आम आदमी पार्टी- कर्नाटक के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ने भी लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की हुई मौत के बाद अब इस मामले को कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर कोर्ट आज 2.30 बजे सुनवाई करेगा।

आम आदमी पार्टी-कर्नाटक के युवा प्रदेश अध्यक्ष लोहित हनुमानपुरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बेंगलुरु भगदड़ घटना के संबंध में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत कराई दर्ज

इसके साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज करने के लिए कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

News Category