Skip to main content

अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत 2016 से सेना में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। वह भारतीय सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी आईएसआई को दे रहा था।

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान लोपेके थाने के अधीन पड़ते गांव धालीवाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह के रूप में बताई है।

जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह गोपी आर्मी में बतौर कांस्टेबल तैनात है और साल 2016 से सेना में भर्ती है। इस बीच वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आ गया।

आईएसआई एजेंट राणा जावेद के साथ वह अकसर मोबाइल पर बातें करने लगा और उसकी के इशारे पर भारतीय सैनय छावनियां,सैन्य स्थल और सेना की मूवमेंट को लेकर राणा को जानकारियां देने लगा। आरोपित के मोबाइल से कई वीडियो और फोटो डिलीट किए पाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाना है।

News Category