'बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके साथी की हत्या के बाद गैंगस्टरों में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। जग्गू भगवानपुरिया ने बदला लेने की पोस्ट डाली है तो वहीं बंबीहा ग्रुप ने भी पोस्टें डाली हैं। बंबीहा ग्रुप ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जग्गू ग्रुप ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी के परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाया अब हद पार होगी।
बटाला। वीरवार की रात को बटाला के कादियां रोड पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके एक साथी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद गैंगस्टरों की सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। एक तरफ जग्गू भगवानपुरिया ने बदला लेने की पोस्ट डाली है, वहीं बंबीहा ग्रुप द्वारा भी लगातार पोस्टें डाली जा रहीं हैं। माना जा रहा है कि आगे कुछ बड़ा हो सकता है।
गौरतलब है का वीरवार की रात को तरनतारन से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की किसी पेशी से लौटे उसकी मां हरजीत कौर और साथी करनवीर सिंह की मोटर साइकल सवार दो लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। ये हत्या उस समय की गई जब वह दोनों बटाला में अपने किराए के घर के सामने अपनी स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार थे। जिसके बाद हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप की ओर से ली गई थी।
पहले दिन डाली गई पोस्ट
डोनी बल ने ली जिम्मेदारी...
वीरवार को हत्याओं के बाद मामले की जिम्मेदारी बबीहा गैंग से संबंधित गैंगस्टर डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल व कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। उनका कहना है करनवीर गैंगस्टर जग्गू का सारा काम संभालता था और भगौड़े साथी और हथियार संभालता था। हमने इसको मारकर अपने भाई गोरे बरियार का बदला लिया है। जबकि इसको पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेन-देन नहीं था, लेकिन आज हमने जायज मारे हैं। आगे से भी हमारा कोई भाई मरता है तो भुगतने को तैयार रहें और जो हमारे खिलाफ बोलते है, वह भी तैयार
दूसरे दिन डाली गई पोस्ट...
सत श्री अकाल जी सारिया नूं, कल रात बटाला च जो माता जी दा मर्डर हुआ, बहुत ही गलत हुआ, बहुत ही मंदभागी घटना है। मावां सब दीयां साझियां हुदियां ने, चाहे कोई दुश्मन हो या दोस्त, इस चीज से हम बिल्कुल सहमत नहीं कि अपनी रंजिश का दोष किसी के परिवार को दिया जाए। कौशल चौधरी हमारा भाई है, वह ऐसा काम कभी नहीं करवा सकता। जो हमारी किसी से दुश्मनी है, वह केवल उनके साथ है, परिवार सबके सांझे होते हैं। खास करके माता जी का सुनकर बहुत दुख हुआ, जिसमें उनका कोई कसूर नहीं। जो भी हुआ, जिसने भी किया बहुत गलत किया। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में निवास दें। -दविंदर बंबीहा ग्रुप
हम केवल करन को मारना चाहते थे...
मैं डोनी बल, प्रभु दासूवाल, कौशल चौधरी, बिल्ला मांगा, कल जो बटाला करन और जग्गू की माता का कत्ल हुआ, हम बताना चाहते हैं कि हम केवल करन को टारगेट करना चाहते थे। हमें नहीं पता था कि उसकी माता भी साथ है। अगर हमें घरों की तरफ होना होता तो हम एक माह पहले हो सकते थे, जब गोरा बरियाड़ का कत्ल हुआ था। बाकी सबको पता है कि हमारा गोरे के साथ कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी इन लोगों ने गोरे को मारकर उसे हमारे साथ जोड़ दिया। करन इसका सारा काम संभालता था, उसे तो हमने बिलकुल जायज मारा। बाकी हमें इसकी माता के मरने का अफसोस है, लेकिन हम लोगों से पूछना चाहते हैं कि तब तुम लोग कहां थे जब इसकी माता ने पास खड़े होकर इसकी घरवाली को मरवा दिया था। जब इसकी माता पर पर्चा हो रहा था तो इसने शुभम को पुलिस को पकड़वा दिया। वह भी किसी की लड़की थी। बाकी ये पोस्ट हम किसी डर से नहीं लिख रहे। हम अपने भाई-बहनों को बताना चाहते हैं कि ये काम रात के अंधेरे में गलती से हुआ। हम अपनी दुश्मनी में किसी के परिवार को टारगेट नहीं करते। बाकी जो गलत बोल रहे हैं हम उनके परिवारों का नुकसान करेंगे। करते रहो, तुम्हारा परिवार चंद्रमा पर नहीं रहता है।
हमें कोई गलत न कहें, अब हद पार होगी
उक्त घटना के बाद जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप की ओर से भी एक पोस्ट डाली गई है। जिसमें लिखा गया है कि हमारे भाई और माता का जो कत्ल हुआ गलत हुआ। हमारी जो दुश्मनी है, वह आपस में है, न कि एक दूसरे के परिवार के साथ। मां-बाप सबके आम लोगों की तरह रहते हैं।
हम हमेशा करते हैं हमने जिन लोगों का कत्ल किया वह हमारी तरह क्रिमिनल थे, आम लोग नहीं। गैंगवार चलती है, लेकिन परिवार को टारगेट करना गलत है। इन्होंने कुछ समय पहले भी एक दस साल के बच्चे का कत्ल कर दिया था और बाद में माफी मांग ली थी। उसने लिखा,
हमने कभी किसी के परिवार का नुकसान नहीं किया। पहले भी हमारे भाईयों के कत्ल हुए और हमने बदले भी लिए। चलो आज हमारा भाई और मां चले गये, आज चैलेंज करने का टाइम नहीं है। ये वाहे गुरू तय करेगा कि आगे क्या होगा। वो मां जिसने मेरे लिए बहुत तंगी देखी, मैं उसका देना नहीं दे सकता, आज मैं अपने बाप को भी याद कर रहा हुं। वाहे गुरू मेहर करें अब हमें भी कोई गलत न कहें, क्योंकि अब हद पार होगी।
- Log in to post comments
- 2 views