Skip to main content

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय 8 घंटे पहले बनेगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार किया जाएगा। जुलाई से यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में भी बदलाव होंगे जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जा सकेंगे।

भारतीय रेल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले समय में अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी।

रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार, दोपहर 2 बजे के पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछले दिन रात 9 बजे तैयार किया जाएगा। अगर ऐसा होता है कि रेल के यात्रियों को काफी राहत होगी।

रेलवे टिकट बुकिंग में भी बदलेगा नियम

जुलाई से नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब से नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगी

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे 1 जुलाई, 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर केवल प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देगा। वहीं, जुलाई, 2025 के अंत से तत्काल बुकिंग के लिए OTP-आधारित प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध आधार या किसी अन्य सत्यापन योग्य सरकारी आईडी का उपयोग करके किया जाना चाहिए।

जुलाई से नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) में भी बदलाव देखने को मिलेगा। अब से नई PRS (यात्री आरक्षण प्रणाली) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगी।

News Category