स्पेन समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए
क्विज के विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में पीएम मोदी ने 'भारत को जानो' क्विज़ के विजेता शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस क्विज़ ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा दिया है और भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को और गहरा किया है
सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पोर्ट ऑफ स्पेन में स्वागत के बाद पीएम मोदी ने कहा, वे प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनकी कैबिनेट के विशिष्ट सदस्यों और सांसदों को हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद भारत और त्रिनिदाद एंड टोबेगो के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी अब से कुछ घंटों बाद एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलेगा, मजबूत होगा दोनों देशों का रिश्ता
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के फैसले पर भी टिप्पणी की। देव दुग्गल ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि त्रिनिदाद और टोबैगो ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। यह बहुत विचार-विमर्श के बाद किया गया है... यह सम्मान दोनों देशों को एक साथ लाएगा। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो की 50% आबादी भारतीय मूल की है... ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।
पीएम मोदी के स्वागत में 38 मंत्री और चार सांसद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पोर्ट ऑफ स्पेन के पियार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 38 मंत्री और चार सांसद पहुंचे।
- Log in to post comments
- 2 views