Skip to main content

Samsung Galaxy F36 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस अपकमिंग हैंडसेट के लिए लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। जारी टीजर के मुताबिक इसमें कई AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। ये फोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy F36 5G इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है। साउथ कोरियन ब्रांड ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नई F-सीरीज फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की। ये Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Galaxy F36 5G में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स होने की बात कही गई है। इसके इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट पर चलने की चर्चा है। हैंडसेट Galaxy F34 5G का सक्सेसर हो सकता है।

Galaxy F36 5G को 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। टीजर में इसे ‘Flex Hi-FAI’ स्मार्टफोन कहा गया है, जो एडवांस्ड AI-पावर्ड फीचर्स की ओर इशारा करता है। इसे रेड और पर्पल कलर ऑप्शन्स में लेदर फिनिश रियर पैनल के साथ दिखाया गया है। इसमें वर्टिकली एलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, और इसका डिजाइन Galaxy M36 5G से काफी मिलता-जुलता है।

Samsung का Galaxy F36 5G भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नए डिवाइस को टीज करने के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज बनाया है। इसमें एडिट सजेशन्स, इमेज क्लिपर और ऑब्जेक्ट इरेजर जैसे फीचर्स की पुष्टि हुई है।

पिछली लीक के मुताबिक, Galaxy F36 5G में Exynos 1380 चिपसेट होगा, जो 6GB RAM के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि ये Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलेगा। इसमें 6.7-इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल और 450ppi पिक्सल डेंसिटी होगी।

Samsung Galaxy F34 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy F36 5G को Galaxy F34 5G का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे अगस्त 2023 में भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Galaxy F34 5G में 6.46-इंच फुल-HD+ (2340 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। ये octa-core Exynos 1280 प्रोसेसर से लैस है, जो 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। वहीं,सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी भी मिलती है।

News Category