मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया। लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए और वह कीचड़ भरे इलाके में चला गया। विमान मेन रनवे 27 से 16-17 मीटर दूर जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते बचा।
एअर इंडिया का एक A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। तीनों टायर भी फट गए। यह विमान मेन रनवे 27 से करीब 16-17 मीटर दूर जाकर कीचड़ भरे इलाके में चला गया और फिर टैक्सीवे पर रुक गया।
नुकसान नहीं हुआ। विमान को मामूली क्षति पहुंची, लेकिन यह पूरी तरह ठीक था और अपने आप टैक्सी करके पार्किंग बे तक पहुंच गया।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, यह घटना सुबह 9:27 बजे एयर इंडिया की उड़ान AI-2744 (विमान नंबर VT-TYA) के साथ हुई, जो रनवे पर उतरने के बाद धीमा होने के दौरान नियंत्रण खो बैठा।
- Log in to post comments
- 3 views