Skip to main content

जयपुर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। छानबीन में कुछ भी नहीं मिला लेकिन पुलिस ने झुंझुनूं से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में यह काल की थी। पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की झूठी सूचनाएं मिल चुकी हैं।

जयपुर। जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी कॉल आने के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत अलर्ट हुआ। हालांकि, छानबीन में कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

उधर, फोन नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस ने झुंझुनूं से 70 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग नशे का आदी है और संभवत: उसने नशे की हालत में ही यह काल की।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर मेट्रो स्टेशन, स्कूल और न्यायालय को बम से उड़ाने की झूठी सूचनाएं मिल चुकी हैं, जिनकी जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

News Category