Skip to main content

बरेली समाचार
नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गा जी धाम, बिहारीपुर से सायंकालीन फेरी निकाली गई। ज्ञातव्य है कि 27 अगस्त से श्री गणेशोत्सव समारोह प्रारंभ होगा, जो  6 सितंबर तक बिहारीपुर दरगैया गली पर चलेगा। इसी के मध्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन " कुटुंब संगम "  नाम से भी आयोजित किया गया है । इन दोनों कार्यक्रम का निमंत्रण क्षेत्रवासियों को देने के लिए ये सायंकालीन फेरी निकाली गई । 
     फेरी में गणेश भगवान् की जय और गणपति बप्पा मोरया आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। डमरू और मजीरे  की धुन पर भजन गाते भक्तजनों ने सहर्ष ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 
     सायंकालीन फेरी में विकास मेहरोत्रा, मुनीश पांडे, इंद्रदेव त्रिवेदी, विवेक कक्कड़, जितेंद्र मिश्रा,  सुनीता शर्मा, नयना मेहरोत्रा, भावना मेहरोत्रा, नूतन मिश्रा, सुषमा मिश्रा, सोनाली टंडन, भारती रस्तोगी, अंजू, अनीता देवी, अतुल कुमार, सक्सेना, घनश्याम शर्मा, विनय टंडन आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे। 
   

News Category