Skip to main content

देहरादून समेत उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। नदियां उफान पर हैं और सड़कें अवरुद्ध हैं जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी वर्षा के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बन गई है। पहाड़ से मैदान तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। अगस्त समाप्त होने के बावजूद बारिश का क्रम धीमा नहीं पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर बारिश हुई।

अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी से बहुत बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

शेष जिलों में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है। पहाड़ों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को लेकर चेतावनी दी गई है।

दोपहर बाद भारी वर्षा का दौर

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद भारी वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो कि शाम तक जारी रहा। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को रातभर हुई बारिश ने भी दुश्वारियां बढ़ा दीं।

बनबसा में 24 घंटे के भीतर 160 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके अलावा ऋषिकेश में भी 118 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य से 900 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हैं।

News Category