Skip to main content

आगरा समाचार सोनू शर्मा

आगरा के गांव बाकंदा खास में पिता के साथ खेत पर गया पांच साल का बालक रिहांश उर्फ सत्तू खेलते समय पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद ग्रामीण जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के साथ दमकल और नगर निगम की टीम 10 घंटे तक बच्चे को निकालने के प्रयास में लगी रही, लेकिन रात 9 बजे तक बालक का पता नहीं चल सका

पांच वर्षीय रिहांश उर्फ सत्तू के कुएं में गिरने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई। मगर टीम के पास कुएं में जाने के इंतजाम नहीं थे। ग्रामीणों ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की लेकिन रात तक कोई नहीं आया। बाद में नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रस्सी और सीढ़ी की मदद से कुएं में भेजा गया। वो दलदल और अंधेरे की वजह से ज्यादा अंदर नहीं जा सके।

बच्चे के पिता रामगोपाल ने बताया कि एसडीएम न्यायिक किरावली रजत वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता, सीएफओ देवेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार दीपांकर सिंह, नायब तहसीलदार राजपाल यादव व अन्य अधिकारी मौके पर आ गए। मगर किसी के पास भी कुएं में गिरे बेटे को निकालने का कोई इंतजाम नहीं था। कुछ ग्रामीणों ने कुएं में उतरने की कोशिश की लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया।

News Category

Place