लखनऊ समाचार
लखनऊ। 110 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इंदिरानगर स्थित अमराई गांव में रविवार को धनुष यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। मेला धनुष यज्ञ मंडल की ओर से स्मारिका का विमोचन जानकीपुरम स्थित एक बैंक्वेट हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदन के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी ने की। संचालन धनुष यज्ञ मंडल के निर्देशक संतोष कुमार पांडेय ने किया।
- Log in to post comments
- 4 views