Skip to main content

 

बॉलीवुड समाचार

Indian Women Cricket Team Win First World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया। पहला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इस अचीवमेंट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। सुनील शेट्टी के अलावा कई सेलेब्स ने जीत का जश्न मनाया है। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीतने की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। सुनील शेट्टी, सनी देओल, अनुपम खेर, तृप्ति डिमरी से लेकर कई सेलेब्स ने इस जीत का जश्न मनाया है। 

सुनील शेट्टी ने की इमोशनल पोस्ट 
सुनील शेट्टी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हौसले और मेहनत को सलाम किया। साथ ही इस जीत को बहुत खास बताया। वह लिखते हैं, ‘जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं।’ वह टीम इंडिया की इस जीत से बहुत खुश हैं। 

सनी देओल ने लिखा- ‘कमाल कर दिखाया’ 
सनी देओल भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर काफी गदगद हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखते हैं, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप, क्या कमाल कर दिखाया। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।’ 
 अनुपम खेर, तृप्ति डिमरी और अजय देवगन ने भी दी बधाई 
अनुपम खेर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, भारत माता की जय भी लिखा। अजय देवगन और तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी टीम की जीत को लेकर शेयर की है। 

News Category

Place