रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा
दक्षिण रेलवे का चेन्नई डिवीजन स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए जनवरी 2026 से साफ बेडरोल सेवा शुरू करेगा। एसी कोचों के बाद अब स्लीपर क्लास में भी यह सुविधा मिलेगी। यात्री भुगतान करके बेडरोल ले सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी योजना बना दिया है। इस सेवा से यात्रियों को आराम मिलेगा और रेलवे को अतिरिक्त आय होगी।
अब AC के बाद स्लीपर क्लास में मिलेंगे साफ-सुथरे बेडरोल (तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है
- नई दिल्ली। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए साफ और सैनिटाइज्ड बेडरोल सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू होगी। अब तक बेडरोल केवल एसी कोचों में ही उपलब्ध होते थे, लेकिन अब नॉन-AC स्लीपर में भी यात्री इसे मांग पर और भुगतान करके ले सकेंगे।
2023-24 के तहत शुरू किए गए सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद लागू की जा रही है। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद रेलवे ने इसे स्थायी गैर-किराया राजस्व योजना के रूप में मंजूर कर दिया है।
अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगी साफ बेडरोल सुविधा
रेलवे का कहना है कि इससे स्लीपर क्लास यात्रियों की यात्रा और आरामदायक और स्वच्छ होगी। लंबे सफर पर बेडरोल ना मिलने की समस्या भी खत्म होगी। इस सर्विस से रेलवे को भी अतिरिक्त आमदनी होगी। चेन्नई डिवीजन को इस योजना से हर साल 28,27,653 रुपये लाइसेंस शुल्क मिलने की उम्मीद है।
- Log in to post comments
- 7 views