दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडिय ...और पढ़ें
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें गिरोह का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाता था और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की झूठी बात कहकर 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था।
पुलिस ने सात राज्योंदिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणामें छापामारी कर गिरफ्तारियां की है। एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से दुबई भागते समय पकड़ा गया
मामला दक्षिण-पूर्व दिल्ली में शाहीन बाग निवासी की शिकायत से सामने आया, जिसे कर्नाटक पुलिस बनकर धमकाने वालों ने 99,888 रुपये ठग लिए। पुलिस ने जांच में म्यूल बैंक अकाउंट्स, अवैध सिम और सोशल मीडिया ऑथेंटिकेशन का नेटवर्क उजागर किया है।
- Log in to post comments
- 6 views