चंडीगढ़ में Rule Break! विदाउट हेलमेट ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग सबसे ज्यादा; एक साल के आंकड़ों से जानें सच्चाई
चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप इस साल पिछले साल की तुलना में दोगुने ड्राइविंग लाइसें ...और
- स्मार्ट पुलिस और हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी, तमाम तामझाम के बावजूद ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले मान नहीं रहे।यही वजह है कि पढ़े-लिखों के शहर में इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुए। रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) के आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाना लाइसेंस निलंबन का सबसे बड़ा कारण रहा, जबकि इसके बाद ट्रिपल राइडिंग के मामले सामने आए।
इससे भी बड़ी हिम्मत यह देखिये की बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद चालान का भुगतान नहीं किया जाता। आरएलए अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन साल में करीब साढ़े सात लाख चालान लंबित हैं, जिनका भुगतान नहीं किया गया है।
- Log in to post comments
- 2 views