Skip to main content

 

दिल्ली के नेहरू पार्क में शुरू हुई ये खास सुविधा, PM मोदी की पहल का बड़ा असर

एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल ने चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में दो नए रिनोवेटेड वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम ..

एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल ने चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में दो नए रिनोवेटेड वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। आईएएनएस

नई दिल्ली। न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल ने चाणक्यपुरी स्थित प्रतिष्ठित नेहरू पार्क में दो नए रिनोवेटेड वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पेड़ लगाने का अभियान भी चलाया गया। यह कदम पार्कों को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उद्घाटन कार्यक्रम में कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी का विजन विकसित भारत का है। इसी विजन के अनुरूप एनडीएमसी लगातार प्रयासरत है। एनडीएमसी के अधीन सभी पार्कों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग शुद्ध वातावरण का आनंद ले सकें। इसी कड़ी में पार्कों में वाटर एटीएम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे आगंतुकों को स्वच्छ और ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।