चीन ने ताइवान को अमेरिकी हथियार पैकेज के विरोध में 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि ताइवान मुद्दे पर उक ...और पढ़ें
चीन-अमेरिका के बीच तनातनी जारी।
- नई दिल्ली। चीन ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कदम ट्रंप प्रशासन की ओर से ताइवान को 11.1 अरब डालर के हथियार पैकेज को मंजूरी देने के विरोध में उठाया गया है।
विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ताइवान मुद्दे पर चीन को उकसाने के किसी भी प्रयास का कड़ा जवाब दिया जाएगा। इन प्रतिबंधों को काफी हद तक प्रतीकात्मक माना गया है, क्योंकि लक्षित अमेरिकी रक्षा कंपनियों में से अधिकांश का चीन में कोई व्यावसायिक संचालन नहीं है।
अधिकारियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का फैसला
मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग ने हाल के वर्षों में ताइवान को हथियार मुहैया कराने में शामिल 20 अमेरिकी सैन्य-संबंधी कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का फैसला किया है। ताइवान का मुद्दा चीन के मूल हितों का केंद्र है और चीन-अमेरिका संबंधों में पहली लक्ष्मण रेखा है जिसे पार नहीं किया जा सकता। ताइवान के मुद्दे पर उकसावे की कार्रवाई करने वाले किसी भी व्यक्ति को चीन की ओर से कड़ा जवाब मिलेगा।
- Log in to post comments
- 2 views