Skip to main content

 

आरोपित ने अलग-अलग दो परीक्षाओं में गलत सूचना अंकित कर नौ अलग-अलग आवेदन पत्र भरे। जागरण आर्काइव

 देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड मोहम्मद खालिद के विरुद्ध पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित ने अलग-अलग दो परीक्षाओं में गलत सूचनाएं अंकित कर नौ आवेदन पत्र भरे। आरोपित पेपर लीक प्रकरण में वर्तमान में जेल में बंद है। सीबीआई की जांच में परीक्षाओं के आवेदन में गलत सूचनाएं अंकित करने का मामला पकड़ा गया, जिस मामले में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है

प्रशासनिक अनु सचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय पदों से संबंधित परीक्षा में अभ्यर्थी मोहम्मद खालिद निवासी ग्राम व पोस्ट सुल्तानपुर आदमपुर, मोहल्ला बड़ा बगड़, लक्सर, हरिद्वार को संदिग्ध पाया गया। अभ्यर्थी की ओर से पूर्व में आयोग की परीक्षाओं में आवेदन के संबंध में जांच करवाने पर पाया गया कि उसने दो अलग-अलग परीक्षाओं में गलत सूचना अंकित कर नौ आवेदन पत्र भरे थे।
उन्होंने बताया कि सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 परीक्षा की शैक्षिक योग्यता अर्थशास्त्र, कामर्स, कृषि विषय के साथ स्नातक तथा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय परीक्षा जिसकी शैक्षिक योग्यता विभिन्न विषयों में स्नातक होना आवश्यक है। इस संबंध में सीबीआई की ओर से यह संस्तुति की गई हैं कि आरोपित ने आयोग की ओर से आयोजित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 परीक्षा तथा स्नातक स्तरीय परीक्षा में असत्य सूचना अंकित कर धोखाधड़ी की।