Skip to main content

पाकुड़: नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर पाकुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय नजर आया। जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गतिविधि न हो तथा नव वर्ष के प्रथम दिन की शुरुआत शांति, सुख और समृद्धि के साथ हो—इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस बलों को जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों का जायजा लेते हुए देखा गया। इसके अलावे सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई थी। सुरक्षा बल लगातार गश्त करते रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखी। दिनभर जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण नव वर्ष का पहला दिन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए आगे भी शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।