बरेली समाचार
बरेली: राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के गांधीपुरम फेज 2स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा पाठक जी द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री नितिन शर्मा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विपिन कुमार शर्मा सोनू,जिलाध्यक्ष शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष श्रीमती जूही शर्मा, डॉक्टर श्री बृजेश पाठक जी,श्री हरीश मिश्र, श्री शिव कुमार शर्मा, श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती दीपा शर्मा, श्री आशीष शर्मा,, श्री मनोज पचौरी, श्री प्रदीप शर्मा श्री अमन शर्मा श्री सुरेश शर्मा जी आदि सम्मानित जन उपस्थित हुए। श्रीमती गरिमा त्रिपाठी जी को जिलाध्यक्ष महिला मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही मासिक बैठक संपन्न हुई। इसमें वर्ष भर समाज हित में किए गए कार्यों की समीक्षा हुई तथा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा भी तैयार की गई। अध्यक्षता श्रीमती नीलिमा पाठक जी ने तथा संचालन श्री नितिन शर्मा ने किया।
- Log in to post comments
- 54 views