मोहाली के ग्रामीण इलाकों में बदहाल जल आपूर्ति, दशकों पुरानी जर्जर पाइपलाइनों से घरों में पहुंच रहा बीमारी वाला पानी
ग्रामीण मोहाली में दशकों पुरानी जर्जर पाइपलाइनों से दूषित जल आपूर्ति हो रही है। मरम्मत न होने के कारण ये पाइपें जगह-जगह से टूटी हैं, जिससे सीवरेज का प ...और पढ़ें
स्वच्छ पेयजल की जगह नलों से सीवरेज युक्त प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
- मोहाली। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विकास के दावों के बीच, हकीकत यह है कि इन गांवों में दशकों पहले बिछाई गई पानी की पाइपलाइनें अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब से ये पाइपें डाली गई हैं, तब से न इनकी मरम्मत की गई और न नई पाइपलाइन बिछाने की ज़हमत उठाई गई। आज ये पाइपें जगह-जगह से टूट चुकी हैं, जिसके कारण स्वच्छ पेयजल की जगह नलों से सीवरेज युक्त प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
- Log in to post comments
- 11 views