दिल्ली में कड़ाके की ठंड बन गई काल,15 दिन में 44 बेघरों की मौत; सिस्टम की नाकामी से सवालों में सरकार
दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने 15 दिनों में 44 बेघरों की जान ले ली है। इनमें सर्वाधिक 17 मौतें उत्तरी जिले में और सात मध्य जिले में हुईं। रैन बसेरों में ...और पढ़ें
सर्वाधिक 17 मौतें उत्तरी जिले में और सात मध्य जिले में हुईं। आर्काइव
स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में
नई दिल्ली। राजधानी में जारी कड़ाके की ठंड बेघर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बीते 15 दिनों के भीतर ठंड के चलते 44 बेघरों की मौत दर्ज की गई है। मृतकों में सभी पुरुष शामिल हैं, जो प्रवासी श्रमिक और बेघर हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 17 मौतें उत्तरी जिले में हुई हैं, जबकि मध्य जिले में सात बेघरों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा अन्य जिलों से भी ठंड से मौत की खबरें सामने आई हैं, जिसने प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Log in to post comments
- 4 views