Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली। रविवार को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में विधिवत भूमि पूजन किया गया। आचार्य रमेश जोशी के साथ समिति के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया। इस अनुष्ठान के साथ ही 30वें उत्तरायणी मेले की तैयारियों का औपचारिक आरंभ हो गया है। मेला समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पाण्डेय और कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस पूजन में मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। मेला प्रभारी चंदन नेगी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भूमि पूजन के अवसर पर सुमन देव कुकरेती, पीसी पाठक, गिरीश चंद्र पांडेय, डॉ. अनिल बिष्ट, सुरेश भदोला, पीएस दत्ताल, पुष्कर राणा, महेश पांडेय, एनडी पांडेय, पुष्पा पांडेय, उमा बिष्ट, मीना जोशी, किरण पांडेय, कमला पांडेय, घनश्याम ग्वाल, कुंवर सिंह बिष्ट, जीत सिंह बोहरा, गगन फर्त्याल, दीवानी चंद, पूरन दानू, पीएस जीना और मोहन जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

News Category