85 लाख के 481 मोबाइल बरेली पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपे
मोबाइल स्वामियों ने बरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया
बरेली समाचार
बरेली पुलिस द्वारा आम जन मानस के गुम । खोये हुए 481 मोबाईल फोन (कीमत करीब 85 लाख रूपये) बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली महोदय के दिशा-निर्देशन में जनपद बरेली में प्रत्येक माह गुम हुये मोबाईल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जाता है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद बरेली के अधीनस्थ थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों, साईबर टीम एवं जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central equipment identity register) पोर्टल, तकनीकी सहयोग के साथ-साथ पुलिस कार्मिकों के सतत प्रयासों के माध्यम से माह दिसम्बर मे कुल 481 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 85 लाख रुपये है। आज दिनांक 04.01.2026 को इन बरामद मोबाइल फोनों को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईव, जनपद बरेली द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। मोबाइल प्राप्त करते समय नागरिकों के चेहरों पर प्रसन्नता और पुलिस के प्रति आभार स्पष्ट रूप से देखा गया। साथ ही साथ इस उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कार्मिकों 01. थाना नवाबगंज पर नियुक्त क०आ० प्रीतम सिंह 02. थाना कैण्ट पर नियुक्त क०आ० अजय कुमार 03. थाना देवरनियां पर नियुक्त क०आ० मयूर राजपूत 04. थाना सीबीगंज पर नियुक्त क०आ० वीरपाल सिंह 05. थाना बिथरीचैनपुर पर नियुक्त क०आ० आलोक कुमार 06. थाना फतेहगंज पूर्वी पर नियुक्त क०आ० जितेन्द्र पाल 07. थाना विशारतगंज पर नियुक्त क0 3891 नीरज कुमार 08. थाना बारादरी पर नियुक्त का0 3695 संदीप कुमार 09. थाना शीशगढ़ पर नियुक्त का0 3757 सुहैल 10. थाना सुभाषनगर पर नियुक्त का0 980 विनित चौधरी 11. थाना प्रेमनगर पर नियुक्त का0 188 अमरीश को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा। जनपद बरेली पुलिस आम जनमानस को यह विश्वास दिलाती है कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। वर्ष 2025 मे बरेली पुलिस द्वारा कुल 3132 मोबाइल फोन बरामद किये गये है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है।
- Log in to post comments
- 4 views