बरेली समाचार
बरेली : रिठौरा नगर पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सांसद ने किया शुभारंभ रिठौरा। रिठौरा के मोहल्ला धर्मपुर में नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को विधिवत ढंग से शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, चेयरमैन शकुंतला देवी,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बिथरी चैनपुर डॉ उत्तरा शर्मा,बिथरी चैनपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल , चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल प्रतिनिधि सुरेंद्र पटेल,समाजसेवी वीरेंद्र पाल गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । मुख्य अतिथि श्री गंगवार ने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर अधिक ध्यान दे रही है।यह योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।रिठौरा एवं आसपास की जनता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक वरदान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि श्री मौर्य ने भी अपने संबोधन में कहा हमारी सरकार सदैव सबका साथ,सबका विकास चाहती है। उसी के फलस्वरूप यहां ग्रामीणों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए इसकी स्थापना हुई है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। सीएमओ ने बताया बिथरी चैनपुर के बाद रिठौरा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पहले दिन सात आयुष्मान कार्ड भी बनाए गये।खिचड़ी भोज भी करवाया गया।इस दौरान डॉ राकेश सिंह , डॉ प्रशान्त रंजन ,डॉ लईक अहमद , जितेंद्र सिंह , इंतजार हुसैन , सतेंद्र सिंह , अरून पाण्डे , इरशाद ,प्रभारकर कौशिक ,गुलिशता ,कमर ,,डॉ रोहम ,डॉ अभय , धीरेंद्र सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक शिवानी ,संगीता ,शिवम सिंह राजू खान ,संजय यादव अभय प्रकाश , पूर्व वरिष्ठ लिपिक जगदीश गंगवार,सुभाष मौर्य, एडवोकेट जयदीप मौर्य, रामप्रकाश गंगवार,चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार कश्यप,सुख्खन लाल पटेल, चौधरी सत्यवीर सिंह, रामपाल,सभासद कमलेश गंगवार, वीरपाल, रवीन्द्र, समाजसेवी दिनेश भास्कर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
- Log in to post comments
- 3 views