Skip to main content

ब्रेकिंग आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद की देवगांव कोतवाली पुलिस ने चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो जौनपुर और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। ये शातिर न केवल लोगों को ठगते थे, बल्कि पोल खुलने पर ग्राहकों को जान से मारने की धमकी भी देते थे।
पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने एक व्यक्ति को चोरी की गाड़ी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच दी थी। जब पीड़ित ने गाड़ी के असली कागजात मांगे, तो वे टालमटोल करने लगे। शक होने पर जब पीड़ित ने जांच की तो नंबर प्लेट फर्जी निकली। इसके बाद जब लालगंज क्षेत्र में पीड़ित ने विरोध किया और अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद देवगांव पुलिस सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो संदिग्ध मोलनापुर

News Category