Skip to main content
बरेली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन

बरेली समाचार 
बरेली: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित की गई और कांग्रेस के चुनावी शंखनाद का आगाज़ किया गया।
       मुख्य वक्ता प्रदेश निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने और बदलने के प्रयासों के खिलाफ देशहित में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 100 दिनों में पूरे प्रदेश में 30 से अधिक “संविधान संवाद महापंचायतें” आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से योगी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 24 जनवरी से सीतापुर जिले से होगी, जिसके बाद यह लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से संचालित होगा।
जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” भी चलाया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस की यूपीए-1 सरकार ने 2 फरवरी 2006 को ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक नरेगा अधिनियम लागू किया था, जिसने करोड़ों गरीब परिवारों को रोजगार का अधिकार दिया। यह विश्व-प्रसिद्ध योजना है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है और आगामी 2026 के एमएलसी चुनावों (स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद की 11 सीटों) में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी। इसके लिए मतदाता बनाने का अभियान तेज किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से लगाया जाएगा। साथ ही पंचायत चुनावों के लिए पार्टी और इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ अकेले मैदान में उतरेगी।
      महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि एस.आई.आर. के तहत जो वैध मतदाता हटाए गए हैं, उन्हें जुड़वाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और इन कार्यों की निगरानी के लिए पार्टी द्वारा सांसदों, पूर्व सांसदों व विधायकों  की एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित कर दी गई है, जिसके माध्यम से एक महा के अंदर प्रदेश भर में जायज मतदाताओं के कटे गये नाम और छूटे हुए मतदाताओं के  नए मतदाताओं का फार्म 6 भरवा कर मतदाता सूची मे शामिल कराया जायेगा।
प्रवक्ता के बी त्रिपाठी नें जानकारी दी कि प्रदेश भर में संविधान संवाद महापंचायतों के बाद राजधानी लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर मैदान में एक भव्य महारैली का आयोजन किया जाएगा
संचालन पंडित राज शर्मा नें किया
मुख्यरूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, मनोज शर्मा, प्रवीण मिश्रा राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव,शाकिर सक्लेनी, मो जकी, कमरुद्दीन सेफी, मुकेश वाल्मीकि, पंकज उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय मौजूद रहे।

News Category