रामनगर/ऊधम सिंह नगर समाचार
रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम गैबुआ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनोरी, बाजपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) निवासी राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गैबुआ के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और सनी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
- Log in to post comments
- 6 views