Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shri Avinash Singh, District Magistrate (DM) Bareilly के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए आम जनता को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि “Shri Avinash Singh, DM” के नाम से संचालित उक्त फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे या जिला प्रशासन से कोई भी संबंध नहीं है।

यह आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति/हैकर द्वारा बनाई गई है।

प्रशासन के अनुसार, इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि इसके जरिए लोगों से धनराशि, निजी मदद या व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा सकती है। फिलहाल इस फर्जी आईडी से 101 लोग जुड़ चुके हैं, जो चिंता का विषय है।

डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत मदद या पैसों की मांग नहीं करता।

यदि किसी व्यक्ति को Shri Avinash Singh, DM Bareilly के नाम से कोई मैसेज, कॉल या धन की मांग प्राप्त होती है, तो वह पूरी तरह फर्जी और साइबर ठगी का प्रयास है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध आईडी पर न तो भरोसा करें और न ही किसी प्रकार की निजी जानकारी या धन साझा करें। फर्जी आईडी नजर आते ही उसे तुरंत फेसबुक प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।

यदि कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार होता है या कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या साइबर क्राइम सेल को दें। जिला प्रशासन साइबर अपराधों पर कड़ी नजर रखे हुए है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Category