Skip to main content

बरेली समाचार

शाही _ थाना शाही क्षेत्र के गांव पंथरा निवासी सूरज का एक विवाहिता से प्रसंग चल रहा था।महिला के परिजनों ने तीन वर्ष पूर्व गुपचुप तरीके से महिला की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव के एक कर दी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पूर्व महिला अपने पिता के साथ अपनी ससुराल जा रही थी। तभी महिला ने रस्ते में मौका पाकर अपने पिता को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।  उसके बाद मंगलवार को लड़की के परिजनों एवं प्रेमी के परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी को अलग कर दिया गया। उसके बाद महिला के प्रेमी सूरज ने (गर्दन) गला काटकर आत्मा हत्या का प्रयास किया। प्रेमी के गर्दन से खून अधिक निकलने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पांच दिन पूर्व महिला की गुमशुदी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद महिला के प्रेमी सूरज ने धार दार ब्लैट से अपनी गर्दन को काटने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

News Category