बरेली फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी _भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल और फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी (ईओ) पुष्पेंद्र राठौर के बीच हुई तकरार के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिस पर शासन के उप सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बरेली के डीएम, एसएसपी को सात दिन के अन्दर जांच आख्या के साथ फतेहगंज पश्चिमी (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, साथ ही कमिश्नर और एडीजी को भी निर्देश दिए है कि जिला प्रशासन शासन से के निर्देशों का पालन तय समय सीमा में कराएं। इससे पूर्व भी 9 जनवरी और 23 नवंबर को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने की रिपोर्ट तलब की थी मगर ईओ के राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ के चलते जिला प्रशासन भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर खामोशी साधे हुआ था मगर भाजपा नेता की तगड़ी पैरवी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसे गम्भीरता से लिया और लगातार बरेली प्रशासन से प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश देते रहे परंतु बरेली के अधिकारियों पर मामले को गंभीरता से न लेना भारी पड़ता लग रहा है शासन से इतने अनुस्मारक आने के बाद ईओ को बचाने वाले अधिकारियों पर गाज गिरने की नौबत आ गई है भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पहले ही अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाकर जांच को प्रभावित करने की शिकायत कर चुके हैं
गातव्य हो कि फतेहगंज पश्चिमी में करीब दो माह पूर्व कस्बा में अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के बीच तनातनी हो गई थी।दोनो ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।पुलिस ने ईओ के शिकायती पत्र पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन अतिक्रमण रोकने के नाम पर दो लाख रूपये मांगने के आरोप में व्यापारी के शिकायती पत्र ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री समेत दर्जन भर अधिकारियों,मंत्रियों से शिकायत की थी।जिस पर पिछले दिनों जिला प्रशासन एडीएम और एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों के बयान लिए थे।लेकिन जिले से जांच आख्या लखनऊ नहीं पहुंचने से अग्रिम कार्यवाही पर विराम लगा हुआ है। आशीष अग्रवाल के आग्रह पर इस बाबत उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने अपर मुख्य सचिव गृह को कार्यवाही कराने के निर्देश दिए थे वही प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही जांच आख्या महीनों से लंबित रहने के मामले में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर पूरा प्रकरण की जानकारी देने हेतु मिलने का समय मांगा है।
ईओ पुष्पेंद्र राठौर की तैनातियों के दौरान भुगतानों की जांच के भी आदेश।
प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने भी अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से रामपुर जिले के सैफीनी नगर पंचायत के सभासदों के शिकायत के आधार पर ईओ और चैयरमैन के घोटालों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस जांच कराकर ईओ के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ईओ पुष्पेन्द्र राठौर पर उनके परिवार और नौकरों के नाम पर अचूक सम्पत्ति और ठेकदारी, शराब की दुकानों के ठेके, लग्जरी गाड़ियां रखने की भी शिकायत की गई है।
- Log in to post comments
- 15 views