
पंजाब में लोकसभा चुनाव का प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दल जमकर प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में जेपी नड्डा ने अमृतसर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर पीछे जा रहा है। यहां नशा लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है। यहां सुधार तभी होगा जब यहां से भाजपा के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचेंगे
: अमृतसर में कांग्रेस पर जमकर गरजे जेपी न
- अमृतसर: पंजाब में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दौर है। प्रचार थमने से पहले बीजेपी के दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जहां एक ओर पीएम मोदी होशियारपुर में रैली कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अमृतसर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
जेपी नड्डा ने जो बोले सो निहाल जयकारे के साथ भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने दुनिया मे राष्ट्रभक्ति और समानता का संदेश दिया है। पंजाब के युवा, शहीदों को मेरा नमन। तिरंगे के तीनों रंग पंजाब में शहादत, शांति और हरित क्रांति को दिखाते हैं।
- Log in to post comments