Skip to main content

रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड

जसपुर, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 23 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड सरकार के अभियान जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार का शिविर न्यायपंचायत-पूरनपुर विकासखंड-जसपुर, के पंचायतघर पूरनपुर में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेरी, आदि कुल 27 विभागों के स्टाल लगाये गये। शिविर में कुल 34 विभागों के अधिकरी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में आधार केंद्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ब्लड सेम्पल, चेस्ट एक्सरे, एवं अन्य सुविधायें हेतु चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। शिविर में कुल 1036 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें 57 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

        क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान कहा कि जनता शिविर में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर जाये व योजनाओं का लाभ उठाये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

          दर्जा मंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ0 शैलेंद्र मोहन सिंघल व जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि भारत व राज्यसरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आप द्वारा चुनी सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों में पहुंचकर कर योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    अपर जिलाशिकारी पंकज उपाध्याय ने जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर में आई समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने निर्देश अधिकारियों को दिये।

       शिविर में ब्लाक प्रमुख श्रीमती अनूप कौर, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनप्रीत सिंह लाडी, राजकुमार चौहान, कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख विमल कुमार, जिलापंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी, नईम अहमद, सन्नी प्रधान, विनीत चौहान, प्राशीष विश्नोई, सुरेंद्र चौहान एवं ग्राम प्रधान न्यायपंचायत-पूरनपुर मृदुला सागर, दिलशाद शाह, महेश सिंह, ईलमा परवीन, रिंकी, नीशु, सीमा देवी, आरती, कार्यक्रम के नोडल/सहायक निदेशक डेरी राजेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार दलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।