Skip to main content

बरेली भोजीपुरा समाचार 

बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रखी बोतल से पानी समझकर तेजाब पी लेने से 18 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

पीड़िता की पहचान सोनम पुत्री भूरे खान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक घर में तेजाब की बोतल रखी थी, जिसके पास ही पानी की बोतल भी रखी हुई थी। प्यास लगने पर सोनम ने गलती से तेजाब की बोतल उठा ली और एक घूंट पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और तेज जलन व दर्द शुरू हो गया।

परिजन तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रथम दृष्टया इसे हादसा माना जा रहा है।

News Category