उत्तराखंड समाचार
उत्तराखंड में बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जनवरी 2026 की शाम 7 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़कों के बंद होने जैसी आपदाजनक घटनाएं हो सकती हैं। संभावित जोखिम और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
- Log in to post comments
- 3 views