Skip to main content

हरिद्वार समाचार 
हरिद्वार: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की सबसे बेहतर कोतवाली के लिए सम्मानित होने के पश्चात कोतवाली ज्वालापुर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ ट्रॉफी लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप ऑफिस पहुंचे।
टीम से मुलाकात करते हुए प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा उन्हे बधाई दी गई तथा गुड इंट्री व ₹2500/- के नगद ईनाम की घोषणा की गई।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस- 2026 के मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ओर उत्तराखंड डीजीपी ने हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को उकृष्ट सेवा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया था।
वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। जिस अवसर पर सोमवार को ही कोतवाली पर बड़ी धूमधाम के साथ ट्रॉफी सेरेमनी मनाई गई।

इस दौरान डोबाल द्वारा अन्य थाना प्रभारियों को भी अपना प्रदर्शन सुधारने का संदेश दिया गया।

वहीं कप्तान स्तर से मिली इस सराहना और राज्य स्तर पर हुए सम्मान ने न केवल ज्वालापुर पुलिस का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को और मजबूती प्रदान की है।

News Category