Skip to main content

फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह         

फतेहगंज पश्चिमी _कस्बे के प्रमुख समाजसेवी वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल ने अपने पिता स्वर्गीय हरि शंकर गोयल उर्फ हरी लाला की दूसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष में आज 28 जनवरी बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर अपने पिता की आत्मा की शांति की (दुआ) प्रार्थना कर कस्बा एवं आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों के गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग, बुजुर्ग, साधु संत लोगों को कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर से बचने के लिए लगभग ढाई सौ 250 कंबल वितरण किये। गरीबों को कंबल मिलने के बाद उनके चेहरे खिले उठे। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल, प्रवीन गोयल, गोविंद गोयल, गौतम गोयल, तुषार गोयल, रोहन गोयल, श्रीमती मोहिनी गोयल प्रीति गोयल, रजनी गोयल सहित गोयल परिवार के अमित गोयल, दीपक गोयल, पंकज गोयल, मनोज गोयल का कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कमल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला आदि प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Category