बरेली समाचार
बरेली: सर्राफा कारोबारियों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई को संगठित मंच देने के लिए अनिल पाटिल के नेतृत्व में बरेली से एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत हुई है।
गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित होटल डी ग्रांड में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन (रजि.) के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सोना-चांदी कारोबारी मौजूद रहे और एक स्वर में ऐलान किया गया कि अब किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सर्राफा व्यापार पर संकट आया तो पूरी बिरादरी एकजुट होकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
अनिल पाटिल के साथ वरिष्ठ व्यापारी बने संरक्षक
संगठन को मजबूत आधार देने के लिए शहर के अनुभवी सर्राफा कारोबारियों को संरक्षक नियुक्त किया गया।
सेठ प्रताप चंद सेठ (लाला काशीनाथ ज्वैलर्स), प्रेम प्रकाश अग्रवाल (सत्य प्रकाश वीरेंद्र प्रकाश सर्राफ) और विनीत रस्तोगी (V.V. ज्वैलर्स) को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर संरक्षक प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अनिल पाटिल के नेतृत्व में संगठन व्यापारियों की निस्वार्थ सेवा का माध्यम बनेगा।
अनिल पाटिल बने प्रदेश अध्यक्ष, हर स्तर पर मजबूत टीम व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अनिल पाटिल (श्री सिद्धि विनायक ज्वैलर्स) को यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना।
वहीं विशाल मेहरोत्रा को बरेली मंडल अध्यक्ष, सुशील बंसल को जिला अध्यक्ष, संजीव अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष और रामनारायण गुप्ता (मीरगंज) को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
आईपीसी 411 और बीएनएस 317 पर अनिल पाटिल का सीधा वार प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि सर्राफा कारोबारियों को अक्सर आईपीसी की धारा 411 और बीएनएस की धारा 317 के तहत अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संगठन इन कानूनी जटिलताओं के स्थायी समाधान के लिए शासन-प्रशासन से प्रभावी संवाद करेगा।
सुरक्षा, बीमा और योजनाओं पर अनिल पाटिल की प्राथमिकता अनिल पाटिल ने कहा कि बढ़ती सोना-चांदी की कीमतों और सुरक्षा जोखिमों के बीच व्यापार करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
संगठन व्यापारियों की सुरक्षा, बीमा सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ, सोना-चांदी की शुद्धता और बाजार भाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
संगठन की कार्यकारिणी में 50 से अधिक पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे अनिल पाटिल के नेतृत्व में यूपी सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन प्रदेश स्तर पर एक मजबूत और प्रभावी संगठन के रूप में उभर सके।
- Log in to post comments
- 11 views