Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 अधिकारी सहित कुल 514 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला आयोग अब लखनऊ के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी महिलाओं की समस्याएं सुन रहा है, जिससे पीड़ितों को राहत मिल रही है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है।

विशिष्ट अतिथि सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस ने इसे महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया, वहीं डॉ. तनु जैन, सीईओ कैन्ट ने कार्यक्रम को महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। उद्यमी रीता सिंह ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया।

सम्मानित महिलाओं में प्रशासन, राजनीति, खेल, विधि, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला कल्याण एवं पुलिस विभाग से जुड़ी प्रतिनिधि शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोनिका राणा, निहाल सिंह सहित सहयोगियों का योगदान रहा। संचालन संतोष पाण्डेय एवं डॉ. नेहा यादव ने संयुक्त रूप से किया।

News Category