जनपद जौनपुर
जौनपुर: दिनांक 31.01.2026 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 03 पुलिसकर्मी ( 01 उपनिरीक्षक, 01 कर्मशाला कर्मचारी, 01 मुख्य आरक्षी चालक) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची-*
1. उ0नि0 प्रेमशंकर द्विवेदी
2. मु0आ0 चालक दिवान मुजतबा खां
3. कर्मशाला कर्मचारी सुरेश कुमार मिश्र
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद-जौनपुर*
- Log in to post comments
- 1 view