Skip to main content

भोजीपुरा: ढाबे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

बरेली भोजीपुरा समाचार

बरेली: थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने दिल्ली–लखनऊ हाईवे स्थित एक ढाबे पर छापेमारी कर देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 4 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार,लंबे समय से ढाबे में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी,जहां अलग-अलग कमरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए लोगों को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में सामने आया कि ग्राहक हाईवे किनारे से लाकर ढाबे के कमरों में सौदे तय किए जाते थे।प्रत्येक ग्राहक से 500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे।इस रकम में ढाबा संचालक और अन्य सहयोगी शामिल रहते थे।

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल फोन,नकदी और कॉस्मेटिक का सामान बरामद किया है। साथ ही इस्तेमाल किए गए और नए आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। फरार ढाबा मालिक की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Category